{"_id":"61799f95201b42551933e2e0","slug":"8-pairs-of-extended-compartments-for-the-convenience-of-passengers-rewari-news-rtk628302365","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुविधा के लिए 8 जोड़ी बढ़ाए डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुविधा के लिए 8 जोड़ी बढ़ाए डिब्बे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा छठ पूजा/दिवाली त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्पेशल रेल सेवाओं में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09263/09264, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर स्पेशल में पोरबंदर से 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 नवंबर से 8 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 09269/09270, पोरबंदर-मुज्जफरपुर-पोरबंदर स्पेशल में पोरबंदर से 29 अक्तूबर से 11 नवंबर तक व मुज्जफरपुर से 1 नवंबर से 14 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 02949/02950, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में बांद्रा टर्मिनस से 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 28 अक्तूबर से 18 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किसान के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में रेल सेवाएं 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द व आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किसान के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में रेल सेवाएं 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द व आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन