{"_id":"6181802ecd13c8493e681460","slug":"8-lakh-rupees-stolen-from-the-house-by-engaging-the-elderly-woman-in-talks-rewari-news-rtk6288666194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बावल में बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर घर से 8 लाख रुपये ले गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: बावल में बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर घर से 8 लाख रुपये ले गए दो युवक
Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
सार
रेवाड़ी के बावल में दो युवक एक घर से आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवक पहले घर में प्लंबर का काम कर चुके थे। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक ने शिकायत दी कि दोनों ने उसकी बुजुर्ग मां को बातों में उलझा लिया और वारदात के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिला रेवाड़ी के बावल कस्बे के वार्ड नंबर-13 स्थित आनंद नगर से दो चोरों ने एक घर से 8 लाख रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित ने कुछ दिन पहले ही घर में प्लंबर का काम करने वाले युवकों पर चोरी का आरोप लगाया था। बावल थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आनंद नगर निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 20 दिन पहले ही मकान लिया था। कुछ दिन पहले उसने रेवाड़ी में राजीव नगर स्थित अपना मकान 50 लाख रुपये में बेचा था, जिसकी एवज में बावल में मकान लेने के साथ ही बचे हुए 8 लाख रुपये घर में रख दिए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार की नई नीति: अब प्रदेश में भूमि का बाजार मूल्य करेगी कमेटी
विज्ञापन
बुजुर्ग मां चलने-फिरने में असमर्थ
नवीन ने बताया कि उसकी बुजुर्ग मां चलने-फिरने में असमर्थ है। उसने घर में टॉयलेट सीट लगवाने के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बिहारी को बुलाया था। उसके साथ भरतपुर का रहने वाला रूपेश भी काम करने के लिए आया था। नवीन का आरोप है कि सोमवार को वह बावल के छोटूराम चौक पर फल व सब्जी खरीदने के लिए गया था। पीछे से बिहारी और रूपेश उसके घर आए। एक युवक उसकी मां के पास बैठ गया, जबकि दूसरा ऊपर जाकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 8 लाख रुपये चोरी कर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: हार के बाद बोले गोबिंद कांडा, यह मेरी जीत-इस मुकाबले को लोग याद करेंगे
घर पहुंचा तो मां ने दी जानकारी
उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि दो युवक आए हुए थे। शक होने पर पर वह जब ऊपर के कमरे में गया तो बक्से का ताला टूटा मिला। साथ ही वहां रखे 8 लाख रुपये भी गायब मिले। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवीन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।