{"_id":"662c3476362e9a3ed7010cd4","slug":"78-students-will-appear-in-super-100-level-2-examination-rewari-news-c-198-1-fth1001-203711-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे 78 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे 78 विद्यार्थी
Sat, 27 Apr 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के पहले लेवल की परीक्षा में पास हुए 78 विद्यार्थियों की दूसरे लेवल की परीक्षा के लिए 5 और छह मई को कुरुक्षेत्र में कोचिंग दी जाएगी। 7 मई को कुरुक्षेत्र में ही परीक्षा होगी।
सभी जिलों में अलग-अलग दिन परीक्षा होगी। इसको लेकर पांच बैच बनाए गए हैं। इसमें जिले को तीसरे बैच में शामिल किया गया है। तीसरे बैच के विद्यार्थियों को 5 से 6 मई तक कोचिंग दी जाएगी। इसके बाद वहीं पर परीक्षा ली जाएगी। इसको लेकर विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग फाइनल परिणाम जारी करेगा। बता दें कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। अध्ययन के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
इंसेट
सुपर-100 के लिए जरूरी दस्तावेज
विद्यार्थियों को अपने पास मोबाइल नहीं रखना होगा। आधार, दो फोटो, डीएमसी और प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। इसके अलावा कपड़े, साबुन, नोटबुक और पेंसिल साथ ले जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने बैच में हिस्सा लेना होगा। रहने और खाने का खर्च फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सुपर-100 में चयन को लेकर दूसरे लेवल की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में 78 विद्यार्थी लेवल 2 की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र जाएंगे।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।