फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   7705 people applied for connections, 4409 connections were installed.

Rewari News: कनेक्शन के लिए 7705 लोगों ने किया आवेदन, 4409 कनेक्शन लगे

Fri, 02 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
7705 people applied for connections, 4409 connections were installed.
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, जगमग योजना और लाइन लॉस को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीसी ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली के तहत अधिकाधिक घरों को सोलर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने बताया कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 7705 लोगों ने सोलर कनेक्शन का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7697 आवेदन सही पाए गए हैं। अब तक रेवाड़ी में 4409 सोलर कनेक्शन लगा दिए गए हैं। 4163 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी दिया जा चुका है। आमजन को कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत घरों के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने म्हारा गांव जगमग योजना और लाइन लॉस के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिया कि जिले में बिजली चोरी की जांच की जाए। जिले में निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed