फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   75% applications received in colleges for admission in graduation

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए महाविद्यालयों में आए 75 फीसदी आवेदन

Wed, 11 Jun 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
75% applications received in colleges for admission in graduation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्नातक में दाखिले के लिए महाविद्यालयों में अबतक 75 फीसदी आवेदन आए हैं। इसको देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 16 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। 17 जून को आवेदन में संशोधन कराए जा सकेेंगे। 19 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष में कुल 4880 सीटें हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीट हैं। वहीं बीएससी मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 और सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीट हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया के बाद जिले के महाविद्यालयों की सीटों पर विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिले मिलेंगे। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अगर किसी के फार्म में गलती हो जाती है तो उसे संशोधित करने का एक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाविद्यालयों की ओर से गठित की गई कमेटी विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। इसके बाद पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं।
इच्छुक विद्यार्थी आवेदन से पहले हेल्प डेस्क पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक कर दी गई है।

स्नातक में दाखिले का यह है शेड्यूल
16 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 जून तक आवेदन में संशोधन होगा। 18 जून को आवेदकों की सूची होगी जारी। 22 जून तक कमेटियों की ओर से दस्तावेजों की जांच होगी। 23 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी होगी। 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची होगी जारी। 26 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी। 27 से 30 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट। 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।

पंजीकरण के लिए यह हैं जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि, विद्यार्थी के हस्ताक्षर की स्कैन की प्रतिलिपि, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो), हरियाणा प्रमाणिक निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), ईडब्ल्यूएस या एससी, बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर एफिडेविट शामिल हैं।


वर्जन
महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में आखिरी दिन तक कुल 700 आवेदन आए हैं। यदि किसी विद्यार्थी के फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हुई हो तो उसमें 17 जून को संशोधन करवा सकता है। - त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed