{"_id":"684b22512b888718f60c2a07","slug":"74-thousand-rupees-of-cyber-fraud-were-transferred-to-nitanshus-account-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-220981-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नितांशु के खाते में गए थे साइबर ठगी के 74 हजार रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नितांशु के खाते में गए थे साइबर ठगी के 74 हजार रुपये, गिरफ्तार
Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने प्रोडक्ट रेटिंग के बदले मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 1.16 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर के गांव बाराभाई लालबाग निवासी नितांशु होलकर को गिरफ्तार किया है। नितांशु के खाते में ठगी के 74 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
गांव खालेटा निवासी एक महिला ने एफआईआर में कहा था कि 10 अप्रैल को उसका संपर्क एक महिला से टेलीग्राम आईडी पर हुआ था। उसे बताया गया था कि प्रोडक्ट को रेटिंग देकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उसने बताए गए खाता नंबरों पर तीन बार में 1 लाख 16 हजार 462 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
उन्होंने पैसा रिफंड करने का प्रयास किया तो और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव भागोरिया की ढाणी निवासी पवन कुमार और जिला झुंझुनू के परशुरामपुरा निवासी राहुल योगी को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में पवन कुमार का बैंक खाता प्रयोग किया गया था। पवन के खाते से करीब 40 हजार रुपये की राशि गई थी। राहुल योगी ने पवन कुमार से बैंक खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।
आरोपी नितांशु होलकर के खाते में 74 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। ऐसे में पुलिस ने नितांशु होलकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।