फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11 मई को रेवाड़ी से भिवानी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी

11 मई को रेवाड़ी से भिवानी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी

Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
11 मई को  रेवाड़ी से  भिवानी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी
रेवाड़ी। रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से रेवाड़ी-भिवानी के बीच स्थित स्टेशनों पर आरसीसी के बॉक्स बनाने का काम किया जाएगा। जिससे 11 मई के दिन कई ट्रेन प्रभावित रहेंगी। जिसमें रेवाड़ी- भिवानी के बीच ट्रेनें प्रभावित होंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रवक्ता अभय कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-भिवानी रेलखंडों के मध्य जाटूसाना-कोसली स्टेशन के मध्य आरसीसी बॉक्स लांचिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खंड की रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी। 11 मई के लिए यह गाड़ियां बंद रहेंगी। श्रीगंगानगर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54752 शनिवार 11 मई के दिन भिवानी तक संचालित होगी। यह रेल सेवा भिवानी-रेवाड़ी के मध्य आंशिक तौर पर रद्द रहेगी। रेवाड़ी-श्रीगंगानगर सवारी गाड़ी भी प्रभावित होगी। यह गाड़ी संख्या 54751 शनिवार को भिवानी से संचालित होगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59721, जयपुर-हिसार सवारी गाड़ी रेवाडी तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा रेवाड़ी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59722, हिसार-जयपुर सवारी गाड़ी 11 मई रेवाड़ी से संचालित होगी। यह रेल सेवा हिसार-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed