{"_id":"5c704da1bdec227368422d80","slug":"71550863777-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नाबालिग छात्रा के मामले में महापंचायत 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता नाबालिग छात्रा के मामले में महापंचायत 26 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता नाबालिग छात्रा के मामले में महापंचायत 26 को
- नौ माह पहले रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुई थी नाबालिग छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। उपमंडल के गांव मोहनपुर से नौ माह पूर्व लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बावल चौरासी के आह्वान पर 26 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उधर, जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास के बाहर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 143वें दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार को कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर कहा कि मामले को सुलझाने में जुटी स्टेट क्राइम ब्यूरो की टीम की ओर से कराए गए नार्को टेस्ट की रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आई है, जिससे विरोध में आगामी 26 फरवरी को बावल चौरासी की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जेलदार ने कहा कि नाबालिग छात्रा के मामले पुलिस व स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्राइम ब्यूरो की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 की महापंचायत में कमेटी द्वारा आंदोलन को लेकर कठोर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महापंचायत को लेकर समिति सदस्यों को ग्रामीणों से संपर्क कर पंचायत में अधिक से अधिक भागीदार के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर चेतराम , रामपत, रमचंद्र, बलबीर, बलवंत सिंह, मुन्ना लाल, दिनेश कुमार, अर्जुन सिंह, मनफूल, भगवान सिंह, वेदप्रकाश ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।