फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एसव

एसव

Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसव
‘एसवाईएल पर हरियाणा का हक, सरकार दिखाए गंभीरता’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का बराबर हक है। राज्य सरकार अपने हक को लेने के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो इनेलो एक बार फिर प्रदेश में इसके लिए आंदोलन करेगा। इसी कड़ी में 19 जून को रेवाड़ी में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला रविवार को यहां के गढ़ी बोलनी रोड स्थित सनसिटी स्थित इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद भी भाजपा सरकार ने आज तक एसवाईएल का पानी लाने के लिए किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जबकि आज सबसे ज्यादा जरूरत दक्षिण हरियाणा को पानी की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस पर चुप नहीं बैठेंगे और जेलभरो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि 19 जून को रेवाड़ी में जेल भरो आंदोलन एतिहासिक होना चाहिए। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से देश और प्रदेश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने बसपा से गठबंधन पर कहा कि यह कार्यकर्ताओं की सहमति से किया गया है। जनता को इससे बहुत उम्मीद है। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री मुंडावर अलवर के विधायक धर्मपाल चौधरी के निधन पर रेवाड़ी में रहने वाले उनके भाई चौधरी शीशराम के निवास स्थान पर भी पहुंचे। वहां परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला प्रधान डॉ. राजपाल, श्यामसुंदर सभ्रवाल, विद्यानंद लांबा, राजवीर कालूवास, जगफूल यादव, रामकिशन छिल्लर, कमला शर्मा, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, विजय भूरथला, जिला पार्षद हरीश झाबुआ व रवजंत डहीनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed