{"_id":"5aff22ce4f1c1bda408b6687","slug":"71526670030-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएओ के खिलाफ कार्रवाई पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएओ के खिलाफ कार्रवाई पर जताया विरोध
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएओ के खिलाफ कार्रवाई पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कैथल में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा एसडीओ के खिलाफ की गई कार्रवाई पर विरोध जताकर सरकारी विभागों के इंजीनियरों और एसडीओ की बैठक सिंचाई विभाग कार्यालय में हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता कर जिला प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का व्यवहार अधिकारियों के साथ सही नहीं है। उनको पद पर रहने का हक नहीं है। बैठक में निंदा प्रस्ताव पास कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल मंत्री इस्तीफा लेने और विधायक बलवंत बाजीगर को निलंबित करने की मांग की है। बैठक में महेंद्र सिंह, अशोक डागर, महिपाल, एमएस यादव, एसडीओ विनोद, संजय, अजय, अशोक, अनिल सोनी, रामपाल, इंद्रजीत और ओपी मलिक मौजूद रहे।