{"_id":"5ab7ed934f1c1bbd758b767b","slug":"71522003347-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भैरू का मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भैरू का मेला आज से
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा भैरू का मेला आज से
कुंड।
बासदूदा गांव में आज से तीन दिवसीय प्रसिद्ध बाबा भैरू के मेले का आयोजन किया जाएगा। हर साल यहां पूरे देश से लाखों श्रद्धालु आकर बाबा भैरूके प्रिय भोग मदिरा चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। नव विवाहित जोड़ों की गठजोड़े की जात लगवाने के साथ ही बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया जाता है। यह प्रसिद्ध मेला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खोल की देखरेख में आयोजित होगा। ग्रामीणों ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया है। मेले में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल विशेष रूप से तैनात रहेगा। मेले में आने के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से रेवाड़ी व नारनौल से विशेष बसे भी चलाई जाएंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बासदूदा के चिकित्सक भी मेले के दौरान 24 घंटे अपनी सेवा देंगे। नवरात्र के बाद लगने वाले इस मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित अन्य जगहों से श्रद्घालु आते हैं।