फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बार चुनाव: 14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

बार चुनाव: 14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बार चुनाव:  14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
बार चुनाव: 14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी।
जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लेकर बिगुल बज चुका है। नामांकन के अंतिम दिन प्रधान और सचिव पद के लिए एक-एक नामांकन आया है। उपप्रधान, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए अंतिम दिन एक भी नामांकन नही आया है। बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नामांकन कर चुके है। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिला बार एसोसिएशन के 1278 मतदाता नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट चरण सिंह सिवाच ने बताया कि प्रधान के पद के लिए सुधीर यादव और रवींद्र कुमार, उपप्रधान के राजीव कुमार, दलीप अरोडा, रवींद्र सिंह मेहरा व सतपाल सिंह, सचिव के लिए दीपक शर्मा, प्रबोध यादव व रमेश यादव, संयुक्त सचिव के लिए मोनिका व रजवंत डहीनवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए विशाल, रेणुका और देवेंद्र यादव ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 23 मार्च उम्मीदवार अपना फार्म वापस ले सकते हैं। आने वाली 6 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे, इसके पश्चात मतगणना होंगी। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं बावल बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन केवल दो नामांकन आए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट चौधरी सुमेर सिंह ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन प्रधान पद के राजेंद्र सिंह व सचिव पद के लिए राकेश कुमार मीणा ने नामांकन किया है। वहीं उपप्रधान, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए बुधवार को एक भी नामांकन नहीं आया। उन्होंने बताया कि बावल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कल नामांकन करने का अंतिम दिन है, 23 मार्च को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 24 मार्च को आवेदनकर्ता अपना फॉर्म वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगले महीने 6 अप्रैल को बावल बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जायेंगे तथा इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed