फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जींद रैली में हुआ राव इंद्रजीत सिंह का अपमान : सुरजेवाला

जींद रैली में हुआ राव इंद्रजीत सिंह का अपमान : सुरजेवाला

Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जींद रैली में हुआ राव इंद्रजीत सिंह का अपमान : सुरजेवाला
जींद रैली में हुआ राव इंद्रजीत सिंह का अपमान : सुरजेवाला
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
अहीरवाल के नेताओं में आपस में जुबानी जंग आम बात है। मंगलवार यह जंग कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच हुई। सुरजेवाला ने जहां जींद रैली को राव इंद्रजीत सिंह का अपमान बताया वहीं राव इंद्रजीत ने सुरजेवाला को झूठा करार दिया।

अहीरवाल का बावल विधानसभा क्षेत्र रामपुरा हाउस का गढ़ माना जाता है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की 97वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जींद रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का अपमान किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से उनका नाम तक नहीं लिया जबकि राज्यसभा से संसद पहुंचे विरेंद्र सिंह से भाषण भी दिलवाया गया। यह सब दक्षिण हरियाणा का अपमान था। क्या अमित शाह को इस तरह अपमानित करने का अधिकार है। मैं और अर्जुन सिंह चाहे कांग्रेस में हों, लेकिन अगर हम होते अधिकारों के लिए लड़ जाते। हमारा व्यक्तिगत विरोध हो सकता है, लेकिन इस तरह राव इंद्रजीत सिंह को अपमानित करना गलत है। आमतौर पर किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं करने वाले राव इंद्रजीत सिंह इस बयान के बाद खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला का जींद रैली को लेकर बावल में दिया गया बयान झूठा है। अहीरवाल में आकर हर दल का नेता राव इंद्रजीत सिंह के नाम पर राजनीति करना चाहता है। उनके नाम का प्रयोग नेता रैलियों में वोट मांगने के लिए करते हैं। लेकिन जब राव इंद्रजीत सिंह अहीरवाल के हितों की लड़ाई लड़ता है तो इन नेताओं को सांप सूंघ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा गुटबाजी की राजनीति रही है। लेकिन वह कभी भी शमशेर सुरजेवाला या रणदीप सुरजेवाला के गुट में नहीं रहे। सुरजेवाला झूठ बोल रहे हैं। उन्हें इस तरह की गलत बयानबाजी शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed