{"_id":"5a7361ad4f1c1b9f268b7b4f","slug":"71517511085-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दी जानकारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला बागवानी विभाग रेवाड़ी के तत्वाधान में जिला के भुरथला गांव में वीरवार को भावांतर भरपाई योजना के तहत एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पिंकी यादव ने भावान्तर भरपाई योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ. पिंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में अनेक प्रकार की योजनाएं लागू कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवानी किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से भावान्तर भरपाई योजना लागू की गई है। जिसके तहत आलू, प्याज, गोभी व टमाटर की फसलों के निर्धारित संरक्षित मूल्य घोषित किए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड रेवाड़ी के विजेन्द्र व अमित कुमार ने बताया कि इन फसलों के दाम कम होते है, तो सरकार भावन्तर भरपाई योजना के तहत किसानों की भरपाई करेगी। कोई भी बागवानी किसान योजना का लाभ उठाना चाहता है तो वह मार्केटिंग बोर्ड की वेबसाइट बागवानी भावान्तर ई पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकता है। उद्यान विकास अधिकारी डा. प्रेम कुमार यादव ने बताया कि टमाटर व प्याज की फसल के लिए 15 फरवरी तक भावान्तर भरपाई योजना के तहत संरक्षित मूल्य बारे पंजीकरण करवा सकते हैं।