फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एनएचएमकर्मी हड़ताल,,,,

एनएचएमकर्मी हड़ताल,,,,

Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
एनएचएमकर्मी हड़ताल,,,,
140 कर्मियों को नोटिस, आज सुबह नहीं पहुंचे तो नई भर्तियां होंगी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एंबुलेंस सेवा को छोड़कर शहर के नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सहित अन्य सेवाएं सुचारू रूप से चलीं। नागरिक अस्पताल के आसपास धारा-144 की घोषणा के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एनएचएम हड़ताली कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल से उठा दिया। इसके बाद कर्मचारी शहर के विभिन्न बाजारों से प्रदर्शन करते हुए सचिवालय के पास धरने पर बैठ गए। शीत लहर के बावजूद सचिवालय के बाहर भी कर्मचारियों को नहीं बैठने दिया गया। इसके बाद कर्मचारी राजीव चौक के पास खाली पड़े मैदान में धरने पर बैठ गए। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मिशन कर्मचारी बर्खास्त करने की चेतावनी के बाद भी हड़ताल पर जमे हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि बुधवार को 415 में से 140 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी को 24 घंटे का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बाद वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद नई भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

---
फील्ड से बुलाए गए स्थाई कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधन की ओर से फील्ड में तैनात स्थाई कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल बुला लिया गया। अस्पताल के गायनी विभाग, एसएनसीयू, टीकाकरण और अन्य विभागों में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यहां पर स्थाई कर्मचारियों को तैनात कर व्यवस्था दुरुस्त की गई, लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर के हड़ताल पर जाने के चलते निजी एंबुलेंस से लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बुधवार को एंबुलेंस सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलीं। 415 में से 140 हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस जारी कर दिया गया है। वीरवार सुबह काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त कर नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

डॉ. लाल सिंह, नोडल अधिकारी, नेशनल हेल्थ मिशन, रेवाड़ी।
---
फील्ड से स्थाई कर्मचारियों को बुलाकर नागरिक अस्पताल में लगा दिया गया है। एंबुलेंस के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वीरवार को नई भर्ती कर एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से सुचारू कर दी जाएगी।
डॉ कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed