फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   70% construction of Bhadawas-Banipur flyover completed, Kosli flyover 20% completed.

Rewari News: भाड़ावास-बनीपुर फ्लाईओवर का 70% निर्माण पूरा, कोसली फ्लाईओवर 20 फीसदी बन चुका

Wed, 04 Dec 2024 12:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
70% construction of Bhadawas-Banipur flyover completed, Kosli flyover 20% completed.
भाड़ावास फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
प्रवेश चौहान
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में निर्माणाधीन 3 फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य 2025 के मध्य तक पूरा होने की संभावना है। मौजूदा समय में कोसली फ्लाईओवर, बावल में बनीपुर फ्लाईओवर और शहर के अनाज मंडी के पास भाड़ावास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें कोसली और भाड़ावास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 70% पूरा हो चुका है।
कोसली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अभी 20% ही हुआ है। इन तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों वाहन चालकों को आने-जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी। अभी दो कोसली और भाड़ावास फाटक पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने-जाने के लिए सर्विस रोड नहीं दिया गया है, जिस वजह से लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक जहां फ्लाईओवर का निर्माण होता है, वहां पर लोगों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड दिया जाना जरूरी है। मगर यहां पर इन नियमों का पालन नहीं किया गया। आज भी लोग सर्विस रोड न मिलने का मुद्दा हमेशा उठाते हैं। दूसरी तरफ फ्लाईओवर का निर्माण भी काफी देरी से हो रहा है, ऐसे में लोग लंबे समय से परेशान हैं। फिलहाल 2025 में तीनों फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनीपुर फ्लाईओवर : रेवाड़ी-बावल की 4 किलोमीटर की दूरी होगी कम

दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर का कार्य 4 से 5 माह में पूरा होने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल के प्रयासों से इस चौक पर फ्लाईओवर निर्माण कराने की मंजूरी करीब 2 साल पहले मिली थी। लगभग 900 मीटर लंबाई वाली इस फ्लाईओवर को अनुमानित 35 करोड रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 70% कार्य पूरा हो चुका है। रेवाड़ी-बावल की दूरी 4 किलोमीटर कम हो जाएगी।

कोसली फ्लाईओवर : निर्माण कार्य 15 माह में होना था पूरा


कोसली फ्लाईओवर का शिलान्यास पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जुलाई 2023 में किया था। करीब 13 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च की जा रही है। यह फ्लाईओवर दोबारा बनाया जा रहा है। तब बताया गया था कि यह निर्माण कार्य 15 माह में पूरा हो जाएगा। मगर अभी तक इसका निर्माण कार्य काफी धीमा है। अब अगले साल ही पूरा होने की उम्मीद है। व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका है।

भाड़ावास फाटक : ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का हो रहा निर्माण

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाइवे -15 पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर-61ए (भाड़ावास फाटक) पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। बावल हल्के के 35 गांव इस रोड पर पड़ते हैं जो जाटूवास गांव से शुरू होकर खंडोड़ा गांव तक पड़ते हैं। यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी अभी प्रभावित है। काम दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष की देरी से कार्य चल रहा है। जून 2025 तक कार्य पूरा होने की संभावना है। एचएसआरडीसी का 90% कार्य हो चुका है। रेलवे का कार्य बाकी है। कुल मिलाकर 70% कार्य अभी होना है। करीब 37 करोड रुपये की राशि खर्च हो रही है।

बिलासपुर फ्लाईओवर : निर्माण अगले साल होगा पूरा, सर्विस रोड बन चुका

धारूहेड़ा से सटे बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। अक्तूबर 2024 तक यह बनकर तैयार होना था। मगर नहीं हो पाया। फरवरी माग में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां बेसिक स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू किया था। ऐसे में अगले साल ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। यहां से रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर, बहरोड़, नीमराना, जयपुर से औद्योगिक इलाकों से आने वाले वाहन इसी चौक से होकर पंजाब की तरफ बढ़ते हैं। यहां पर सर्विस रोड बना दिया गया है।


वर्जन:

बनीपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ गया था। अब ये दिक्कतें दूर हो चुकी हैं। कार्य को कुछ महीनों में ही पूरा कर लिया जाएगा।

-राहुल, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर

------
भाड़वास फाटक पर एचएसआरडीसी के हिस्से का अधिकतर कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी जो कार्य बचा हुआ है, वह रेलवे का है।

-सोमबीर, डीजीएम, एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन)

-------

वर्जन

कोसली ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिक्कतों की वजह से कार्य में देरी हो गई, मगर अब निर्माण पूरा हो जाएगा।

-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed