फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   67 civilians trapped in the building were rescued safely

Rewari News: बिल्डिंग में फंसे 67 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
67 civilians trapped in the building were rescued safely
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय सचिवालय में बुधवार की शाम आयोजित माॅकड्रिल में आपदा की स्थिति में बचाव का अभ्यास किया गया। माॅक ड्रिल में शाम चार बजे अचानक हूटर बजता है।

उपमंडल सचिवालय में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी व आम नागरिक सभी सतर्क हो जाते हैं। यह संकेत है कि अचानक यहां कोई हमला हो सकता है। एसडीएम विजय कुमार यादव और डीएसपी विद्यानंद सहित सभी अधिकारी व अन्य तेजी से बाहर निकलते हैं। बिल्डिंग की सभी लाइटें व बिजली उपकरण ऑफ कर दिए जाते हैं। इस पूर्वाभ्यास में 67 नागरिकों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया और एक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर दमकल कर्मी मुस्तैद रहे। डीएसपी विद्यानंद ने कहा कि माॅक ड्रिल का उद्देश्य यही है कि हम सावधान रहें। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, बीडीपीओ अनिल कुमार, उप अधीक्षक राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed