{"_id":"615898908ebc3e09db147078","slug":"63-19-elderly-people-of-the-district-have-received-the-second-dose-of-corona-rewari-news-rtk625847654","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 63.19 प्रतिशत बुजुर्गों को लग चुकी है कोरोना की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 63.19 प्रतिशत बुजुर्गों को लग चुकी है कोरोना की दूसरी डोज
विज्ञापन
कोसली नागरिक अस्पताल में महिला का टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 8628 कोराना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जिसमें 4296 पहली डोज व 4393 कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्करों को 100.28 प्रतिशत दूसरी डोज यानी 7394 लोग कोराना की दूसरी डोज लगवा चुके है। वहीं हेल्थ केयर वर्कर को 91.70 यानी 6054 को कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुुके है। इसके अलावा 18 से 44 आयुवर्ग को अभी तक 23.25 यानी 104652 को, वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग को 45.30 यानी 67968 और 60 से ऊपर आयुवर्ग वालों को 63.19 यानी 63207 को कोरोना के टीके लगाए जा चुके है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार तक कुल मिलाकर 89.80 यानी 628732 लोगों को पहली व 35.60 प्रतिशत यानी 249275 लोगों को कोराना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
आज इन स्थलों पर लगेंगे टीके
आज 16 अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएंगी कोरोनारोधी टीकेस्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 16 अलग अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहली डोज के लिए 15 स्थानों पर ऑन स्पाट व दूसरी डोज के लिए सिर्फ 1 स्थान पर आनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 16 स्थानों पर कोरोना की डोज लगाई जाएगी।शहर के नागरिक अस्पताल, पीएचसी धारूहेड़ा, धारूहेड़ा स्थित संतोष धर्मशाला, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, निरंजन कालोनी धारूहेड़ा, ग्रीन गोल्ड वाटिका धारूहेड़ा, गुलाब नाथ आश्रम बीकानेर, यूपीएचसी कुतुबपुर व राजीव नगर, बीएमजी एलीगेंट सिटी, मुक्तिवाड़ा ओल्ड बिजली घर, पीएचसी कसौला सहित 16 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
यादव नगर में लगा कोरोना टीकाकरण शिविर
वार्ड नंबर 29 के यादव नगर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. रजत यादव ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए हर किसी को डोज लगवानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रजत यादव, प्रवीण कुमार, पूनम, हेमलता, मोनिका मेहरा, जितेंद्र मेहरा, रजनी आजाद, ओमप्रकाश यादव, सुरेश कुमार, अंकित व जितेंद्र जांगड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
----------------------------
कोसली में 432 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
नागरिक अस्पताल कोसली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में शनिवार को कोरोना से बचाव के चलते कुल 432 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की डोज दी गई। नाहड सीएचसी में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव लहकरा ने बताया कि सीएचसी नाहड़ की टीम द्वारा दोनों आयु वर्गों के 373 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की डोज दी गई। जिनमें से दोनों आयु वर्ग के 198 लोगों को पहली तथा 174 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं दूसरी ओर कोसली के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि डॉ. मोनिका, सुमिता, कांता, गौरव, मोनू तथा धर्मेंद्र की टीम द्वारा शनिवार को दोनों आयु वर्ग के 14 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज और 45 लोगों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगाई गई है।