{"_id":"5c7d7600bdec22143f756827","slug":"61551726080-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनी कमचारी की मौत,एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनी कमचारी की मौत,एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार होकर कंपनी जा रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भिवानी निवासी 23 वर्षीय हरिकिशन व बावल थाना क्षेत्र के गांव बादौज निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर सोमवार की सुबह अपने घर से कंपनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर असाही कंपनी के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरिकिशन को मृत घोषित कर दिया। कसौला पुलिस जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है तथा पोस्टमार्टम कराने केे बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।