{"_id":"5a6a22824f1c1bca798b5eac","slug":"61516905090-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर में पुलिस बल के जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघर में पुलिस बल के जवान तैनात
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा में कड़ी सुरक्षा में दिखाई पद्मावत
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बेस्टेक मॉल स्थित ओएचएम सिनेमा हाल में वीरवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच फिल्म पद्मावत को रिलीज किया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। सुबह से ही दर्शकों को लाइन लगी हुई थी। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा सिनेमा हाल प्रबंधन द्वारा भी प्राइवेट सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध दिखे। दमकल विभाग की तरफ से आग लगने की संभावना के मद्देनजर गाड़ियों को चौकस रखा गया था। पद्मावत फिल्म को लेकर कर्णी सेना की तरफ से पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। राजपूत संगठनों की ओर इस फिल्म के प्रदर्शन को सिनेमा घरों के मालिकों को चेतावनी दी गई थी। जिले के धारूहेड़ा कस्बे में बेसटेक मॉल में स्थित सिनेमा घर में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिले मात्र एक सिनेमा घर में फिल्म के प्रदर्शन के कारण यहां दर्शकों की काफी भीड़ रही।
रेवाड़ी शहर के बीएमजी मॉल के सिनेमा घरों में रिलीज की संभावना के मद्देनजर शहर थाना पुलिस भारी संख्या में तैनात थी। हालांकि शहर के सिनेमा घरों में इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। सिनेमा घर में फिल्म देखने आए दर्शकों और सिनेमा घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी गजेंद्र ने संभाली थी। इसके अलावा तहसीलदार राजवीर कौशिक, एसडीएम कुशल कटारिया, धारूहेड़ा थानाप्रभारी कुलदीप और गुप्तचर विभाग के अधिकारी हरिओम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
-----क्या कहते हैं दर्शक
फिल्म में ऐसा कोई दृश्य नहीं है जिस पर सवालिया निशान लगाया जाए। करणी सेना द्वारा गलत तरीके से विरोध किया जा रहा है। उन लोगों को यह फिल्म देखने की आवश्यकता है। फिल्म को लेकर राजपूत समाज जो विरोध कर रहा है वह गलत है। पद्मावत फिल्म में वैसा कुछ नहीं है जैसा बताया जा रहा था। फिल्म में किसी भी समाज के बारे में कुछ गलत नहीं दिखाया गया बल्कि उनकी प्रशंसा की गई है। - विनोद कुमार, दर्शक।
विज्ञापन
फिल्म बहुत अच्छी है। करणी सेना का विरोध गलत है। इस फिल्म में ऐसा कुछ नही है जैसा बताया जा रहा है। - नवीन कुमार
दर्शक हमें फिल्म बहुत पसंद आई और इसमें कोई भी अभद्र प्रदर्शन का कोई उपयोग नही किया गया है करणी सेना का विरोध गलत है। - अंकित कुमार, दर्शक।