{"_id":"663d3416a51cc80c4a094395","slug":"6-trainee-ias-officers-visited-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-204244-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 6 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने किया आईजीयू का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 6 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने किया आईजीयू का भ्रमण
Fri, 10 May 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आईजीयू के कुलपति प्रो. जेपी यादव से मिलते 6 प्रशिक्
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 2022 बैच के 6 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों ने हरियाणा दर्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आईजीयू का दौरा किया। इनमें अंकित कुमार चौकसे, आईएएस, सहायक आयुक्त जींद, अंजलि श्रोत्रिय, आईएएस, सहायक आयुक्त, रोहतक, अर्पित संगल, आईएएस, सहायक आयुक्त, हिसार, ज्योति, आईएएस, सहायक आयुक्त, यमुनानगर, राहुल, आईएएस, सहायक आयुक्त, नूंह, शाश्वत सांगवान, आईएएस, सहायक आयुक्त, सिरसा उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने सभी आईएएस अधिकारियों का स्वागत किया। कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियां के बारे में एवं कार्य शैली की रूपरेखा को विस्तार से बताया। सभी आईएएस अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान लाइजनिंग ऑफिसर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सांगवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी आईएएस अधिकारी लोको शेड और हेमू की हवेली, रेवाड़ी भ्रमण के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर अनुपमा अंजलि, एडीसी, रेवाड़ी उपस्थित रही। कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने अनुपमा अंजलि, एडीसी का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, डॉ. ईश्वर शर्मा, उप-कुलसचिव डॉ. नवीन कुमार पिपलानी उपस्थित रहे।