{"_id":"675098f758b61e13180c6ae9","slug":"6-to-7-western-disturbances-will-be-active-by-the-end-of-this-month-rewari-news-c-198-1-rew1001-212383-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इस माह के अंत तक 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इस माह के अंत तक 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय
Wed, 04 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को निकली खिली धूप।
रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया दिसंबर का माह शुरू हो गया है। महीने के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल नवंबर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई थी। इस साल अक्तूबर और नवंबर में जेट धाराओं के उत्तरायण होने की वजह से केवल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी ही हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश नदारद है। इसकी वजह से ठंड अभी कम है।
तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। फिलहाल आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। दूसरा पखवाड़े में जेट धाराएं दक्षिणायन होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड की दौर शुरू हो जाएगा। इस माह के अंत तक कुल 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसमें दूसरे पखवाड़े वाले दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी की वजह से बारिश की गतिविधियों की संभावना है।