फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 new patients found on Friday, number reached 342

Rewari News: शुक्रवार को मिले 6 नए मरीज, संख्या पहुंची 342

Sat, 07 Oct 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
6 new patients found on Friday, number reached 342
रेवाड़ी। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में कुछ तो वायरल के तो कुछ मच्छरों के काटने के बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से डेंगू का खतरा बढ़ता है। जिले में बढ़ते डेंगू के मामलों की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कपिल यादव व स्वास्थ्य इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों को डेंगू से निपटने के उपायों के बारें में जानकारी दी गई। इस सीजन में अब तक डेंगू के 342 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि खतरे के बीच भी लोग लापरवाही करने में नहीं चूक रहे हैं, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को घर के अंदर रखे कूलर, पानी की टंकी, गमले को समय-समय पर साफ करने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 82 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें छह लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इस बार शहर में सबसे ज्यादा 188 केस मिले हैं। ऐसे में विभाग की ओर से घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। वहीं विभाग ने अभी तक 6553 लोगों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को मनाएं ड्राई-डे : मलेरिया अधिकारी
डेंगू के खतरे को देखते हुए मलेरिया अधिकारी डॉ. कपिल यादव ने आमजन से आह्वान किया कि वह प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई-डे के तौर पर मनाएं और सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता। जांच के बाद चिकित्सक के परामर्श अनुसार ही अपना इलाज कराएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति में डेंगू का खतरा ज्यादा होता है, जिसे पहले डेंगू हो चुका है। उसे सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed