फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 challans issued for encroachment, fine of Rs 8 thousand imposed

Rewari News: अतिक्रमण पर किए 6 चालान, 8 हजार का लगाया जुर्माना

Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
6 challans issued for encroachment, fine of Rs 8 thousand imposed
बस स्टैंड के पास अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को समझाते नगर परिषद की टीम। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की टीम शहर के सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान लोगों के सामान भी जब्त किए गए हैं। करीब 6 चालान किए गए हैं। साथ ही 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जैसे ही टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लोग अपनी-अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को समेटने लगे। टीम ने समझाया कि जितना सामान बाहर रखा गया है यह अतिक्रमण है। कई दुकानदार सुनने को तैयार नहीं थे। उसके बाद नगर परिषद ने चालान काटा। मौके पर जेई धर्मेंद्र, सुभाष, रमेश मौजूद थे। बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पंजाबी मार्केट में भी काफी बवाल हुआ था। वहीं, कुछ दिनों पहले बाजार में व्यापारियों की नगर परिषद की टीम के साथ कार्रवाई के दौरान आपसी विवाद भी हुआ था। इस विवाद में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी थी। अगले दिन दोपहर तक दुकान बंद करके विरोध भी किया था। नगर परिषद की चेयरपर्सन ने कहा था कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हमेशा जारी रहेगी। इसी क्रम में वीरवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है। इसे लेकर हमेशा अभियान चलता रहेगा। व्यापारियों से भी सहयोग की उम्मीद है।

बस स्टैंड के पास अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को समझाते नगर परिषद की टीम। संवाद

बस स्टैंड के पास अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को समझाते नगर परिषद की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed