फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 arrested for betting on cricket match, mobile and laptop recovered

Rewari News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार, मोबाइल व लैपटॉप बरामद

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
6 arrested for betting on cricket match, mobile and laptop recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए-3 की टीम ने ओढ़ी कट के पास पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है। बावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सीआईए को सूचना मिली थी कि ओढ़ी कट के पास एक कमरे में कुछ लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। टीम सर्च वारंट के साथ मौके पर पहुंची तो राजस्थान के बर्डोद निवासी धर्मचंद उर्फ धर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिला रहा था। मौके पर टेलीविजन पर भारत व ऑस्ट्रेलिया का मैच चलता हुआ मिला। कमरे में दो लैपटॉप व मोबाइल फोन के साथ 6 लोग सट्टा खिलाते हुए पाए गए। इनमें धर्मचंद के साथ राजस्थान के गोलावास निवासी सूरत सिंह, बर्डोद निवासी जितेंद्र उर्फ दाना, नूरपुर निवासी दीपचंद उर्फ चोटी, नई बस्ती रेवाड़ी निवासी दिनेश उर्फ दीपू व बावल के प्राणपुरा निवासी संजय एक रजिस्टर के साथ 31 हजार रुपये रखकर मोबाइल फोन व लैपटॉप के जरिए सट्टा खिलाते हुए पाए गए। उनके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप और एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन व अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया। उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed