{"_id":"611a98dc8ebc3e42ae2d831a","slug":"6-7-thefts-exposed-during-remand-from-gang-15-tola-of-gold-recovered-rewari-news-rtk6210886157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह से रिमांड के दौरान 6-7 चोरियों को खुलासा, 15 तोला सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरोह से रिमांड के दौरान 6-7 चोरियों को खुलासा, 15 तोला सोना बरामद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के गिरोह से रिमांड के दौरान पूछताछ की। उन्होंने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की 6-7 वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 तोला सोना भी बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया कि सुभाषचंद निवासी ऊजीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आजकल श्याम विहार आकेड़ा थाना धारूहेड़ा में रह रहा है। 14 मई को दिन में दोपहर एक बजे वह सुसराल दिल्ली गया था। 15 मई को 11 बजे वापस आकर देखा तो गेट का खुला हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच की तो घर से आभूषण के अलावा 25 हजार की नकदी भी गायब थी। चोरों ने घर से इनवर्टर, बैटरी व एलईडी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में सलिंप्त कुल 4 आरोपियों तीर्थ निवासी कर्ण कुंज घटाल धारूहेड़ा, टोनी सैनी निवासी मोहल्ला छिप्पटवाडा तिजारा जिला अलवर, राजीव यादव निवासी बिर्हमपुर थाना तिजारा जिला अलवर व हक्कू उर्फ जैकम पुत्र इसराईल झिवाना थाना चोपांकी जिला अलवर राजस्थान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के घरों से चोरी करने की 6-7 वारदात करना स्वीकार किया है।
हरियाणा व राजस्थान में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया लगभग 15 तोला सोना, इनवर्टर-बैटरी, एलईडी व अन्य सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया टेंपो भी कब्जे में लिया है। आरोपी हक्कू उर्फ जैकमपुत्र इसराईल झिवाना थाना चोपांकी जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में चोरी के लगभग 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को सोमवार को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा के कबाड़ के गोदाम से एल्युमीनियम के कट्टे चोरी करने के मामले में अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदात में चोरी किए गए सामान की बरामदगी के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।