फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   57,940 farmers received Samman Nidhi.

Rewari News: रेवाड़ी के 57,940 किसानों को मिली 11.59 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

Sat, 20 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
57,940 farmers received Samman Nidhi.
कार्यक्रम में पहुंचे रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व किसान। संवाद
रेवाड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) रामपुरा में शनिवार को पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जारी किस्त से रेवाड़ी के 57,940 किसानों को लाभ मिला है। उनके बैंक खातों में लगभग 11.59 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा खेत बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. कपूर सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों और किसानों के लिए उपलब्ध तकनीकी सेवाओं की जानकारी दी। वहीं उप कृषि निदेशक (डीडीए) डॉ. जितेंद्र अहलावत ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और विभागीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed