फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   559805 voters will decide the fate of candidates for 3759 posts

559805 मतदाता करेंगे 3759 पदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Sun, 16 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
559805 voters will decide the fate of candidates for 3759 posts
रेवाड़ी। हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। इसके तहत जिले में 9 नवंबर को जिला परिषद व 12 नवंबर को पंच व सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 559805 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 292931 पुरुष, 266873 महिला व एक जेंडर मतदाता शामिल है।
विज्ञापन

जिले में मतदान के लिए कुल 661 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 104 संवेदनशील व 72 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले में कुल 7 विकास खंड हैं, जिनमें 365 ग्राम पंचायत, 3233 पंच, 143 पंचायत समितियां, 18 जिला परिषद सीट सहित कुल 3759 सीटें हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उम्मीदवार करीब 19 माह से चुनाव का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद उनमें उत्साह की लहर है। सात पंचायत समितियों के 143 वार्डों में 400 से अधिक उम्मीदवार तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं जिला परिषद के 100 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर कर अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच पद का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, आचार संहिता लागू
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी शेड्यूल के तहत बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने रेवाड़ी जिला में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायती राज चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed