{"_id":"66870e7e70ba5bb65200f444","slug":"55-students-of-rath-group-of-schools-successful-in-state-talent-search-examination-rewari-news-c-17-1-roh1012-456568-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में राठ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 55 विद्यार्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में राठ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 55 विद्यार्थी सफल
Fri, 05 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी (वि.)। मई में आयोजित राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में राठ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 55 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें छात्रा गुंजा ने राजस्थान में पहली रैंक लेकर स्कूल का मान बढ़ाया है।
छात्रा भावी पुत्री रामपाल निवासी डीकवाड और साक्षी पुत्री जितेंद्र निवासी माजरा कान्हवास को राठ इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से उनके गांव में जाकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं के गांव में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से साफा और माला पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन बलवान सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को सोचना सिखाना और तथ्यों पर तर्क करने की क्षमता विकसित करना है। बच्चों के उज्वल भविष्य में शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है।
वे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभार कर उन्हें योग्य बनाते हैं।एकेडमिक निदेशक रवींद्र तंवर ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इसी का परिणाम है कि राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कहा कि शिक्षित और संस्कारित होकर ही हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय में पढ़े कई छात्र विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल मंजू यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम के बिना जीवन में कोई भी उपलब्धि संभव नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्रवीण सुहाग ने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को आईआईटी, नीट, क्लैट, सीए फ़ाउंडेशन, एनडीए, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। इस अवसर पर नीतेश यादव, शिवानी यादव, योगेश तिवारी, आशा, शर्मिला, निशा, रिंकू, राजेश, ललित, प्रवीण, मनीष, हरीश, विपिन ने विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की।