फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   52 units of blood collected at a blood donation camp in Peethadawas.

Rewari News: पीथड़ावास में रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित

Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
52 units of blood collected at a blood donation camp in Peethadawas.
पीथड़ावास में आयोजित रक्तदान शिविर। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अजय यादव ने की। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। शिविर के संयोजक अमृत कुमार और मुकेश कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। जन सेवा ब्लड सेंटर रेवाड़ी की चिकित्सा टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
विज्ञापन

प्राचार्य अजय यादव ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने स्वस्थ और पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों और चिकित्सा टीम के योगदान की सराहना की।

शिविर संयोजक अमृत कुमार और मुकेश कुमार ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर अमन धामलावास, सुनील कुमार, प्रवक्ता यशवंत राव, ओमप्रकाश शर्मा, नरेश यादव, ईश्वर सिंह यादव, गजेश एडवोकेट, रवि कुमार, महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed