{"_id":"5c744aa7bdec224bf1020d0a","slug":"51551125159-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव मूंदी में रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर परेशान करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को गांव मूंदी निवासी प्रवीण की 34 वर्षीय पत्नी मालता ने संदिग्ध परिस्थतियों जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर पीजीआई पहुंचे, परंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद खोल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
मृतक की मां गांव बहु झोलरी निवासी मेवा देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मालता की शादी वर्ष 2002 में प्रवीण के साथ की थी। मालता को 15 वर्षीय बेटा व 6 वर्षीय बेटी है। मालता को पति प्रवीण, सास व ननद द्वारा परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर ही उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
शव का पीजीआइ रोहतक में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मेवा देवी की शिकायत पर पति प्रवीण, सास व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-एएसआइ रमेश कुमार, जांच अधिकारी