{"_id":"5a74b99f4f1c1b82268b7dac","slug":"51517599135-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवों ने मांगों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवों ने मांगों को
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सचिवों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आहृवान पर जिले के ग्राम सचिवों ने मांगों की पूर्ति के लिए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व ग्राम सचिव प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार ने ग्राम सचिवों के साथ वादाखिलाफी की है। ग्राम सचिव अपनी मांगों से पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक ग्राम सचिवों को सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार से ग्राम सचिवों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे 2400 करने, पहले की तरह ग्राम सचिवों का स्टेट कैडर करने, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के नए पद सृजन करने, वाहन भत्ते में बढ़ोत्तरी करने, ग्राम सचिवों का पदनाम बदलने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप, प्रदेश कार्यकारिणी से कृष्ण, रेवाड़ी के जिला प्रधान संदीप, बावल से प्रधान धर्मपाल, जाटूसाना से प्रधान अशोक, नाहड़ से प्रधान श्रीभगवान व डहीना से प्रधान दयानंद सहित अन्य ग्राम सचिव उपस्थित थे।