फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 posts of Inspector and Sub Inspector are vacant in Roadways Depot.

Rewari News: रोडवेज डिपो में निरीक्षक व उपनिरीक्षक के 50 पद खाली

Sat, 10 Feb 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
50 posts of Inspector and Sub Inspector are vacant in Roadways Depot.
रेवाड़ी। रोडवेज डिपो में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की कमी के चलते बसों में यात्री बिना टिकट के ही यात्रा कर रहे हैं। इससे सरकार को हर महीने राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। रोडवेज डिपो में दो वर्ष से अधिक समय से नए निरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती तक नहीं हुई है। जबकि प्रतिमाह निरीक्षक और उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मौजूदा समय में डिपो में केवल दस निरीक्षक व उपनिरीक्षक ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इनमें से भी कुछ निरीक्षक अन्य जगहों पर सेवा दे रहे हैं। इसके कारण बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच नही हो पा रही है। फिलहाल डिपो में निरीक्षक और उपनिरीक्षक के कुल 50 पद खाली हैं। रोडवेज कर्मचारियों की कमी लंबे समय से झेल रहा है। इस कारण व्यवस्था बनाने में भी कई बार मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


डिपो में कार्यरत दो निरीक्षक को जीएम फ्लाइंग में और चार निरीक्षकों को बस बेड़े में लगाया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक सीआई व बीआई, एक डीआई का कार्य संभाल रहे हैं। दो वर्ष पहले डेढ़ से दो लाख रुपये प्रतिमाह कमाई होती थी। वर्तमान में यह एक लाख रुपये प्रतिमाह से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कर्मचारियों की कमी को लेकर मुख्यालय को समय-समय पर अवगत कराया जाता है। फिलहाल डिपो में निरीक्षकों की कमी चल रही है। आने वाले दिनों में निरीक्षक मिलने की उम्मीद है।- देवदत्त, महाप्रबंधक रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed