{"_id":"654142447c2bc57edd0997b6","slug":"50-kg-brass-coin-stolen-rewari-news-c-198-1-rew1001-6115-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीतल की 50 किलो की टोकनी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीतल की 50 किलो की टोकनी चोरी
Tue, 31 Oct 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बे के तिवाड़ियां मोहल्ला स्थित एक मकान से चोर 50 किलोग्राम की पीतल की टोकनी चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मकान मालिक ने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अतुल ने बताया कि उनका पुराना घर बावल के तिवाड़ियां मोहल्ले में है। यहां एक सप्ताह में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। चोर चांदी के बर्तन, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। बीती रात फिर से उनके घर के बाहर और अंदर लगे ताले टूटे मिले। कैमरे चेक किए तो चोर पीतल की भारी भरकम टोकनी चोरी करता हुआ दिखाई दिया। दरअसल, घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक दुबला-पतला चोर किस कदर घर के अंदर रखी भारी-भरकम पीतल की टोकनी को उठाकर ले जाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। आखिर में वह किसी तरह टोकनी को उठाकर चोरी कर ले ही गया।