{"_id":"6af8a08d1d13eb48530399e9","slug":"50-couples-who-empower-their-daughters-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-248676-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेटियों को अधिकार देने वाले 50 दंपती सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेटियों को अधिकार देने वाले 50 दंपती सम्मानित
Sat, 14 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते अभिभावक व डॉक्टर। स्त्रोत: संस्था
रेवाड़ी। बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तीकरण का संदेश देने के उद्देश्य से डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी की ओर से शनिवार को बेटी से संपूर्ण परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक या दो बेटियों वाले 50 से अधिक दंपतियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि बेटियों को ही अपना पूरा परिवार मानकर उनका गर्व से पालन-पोषण करने वाले अभिभावक वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने संस्था और डॉ. सीमा मित्तल के प्रयासों की सराहना की।
डॉ. सीमा मित्तल ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से ऐसे परिवारों को सम्मानित कर रही है, जिन्होंने बेटियों को समान अधिकार और सम्मान देकर समाज के सामने मिसाल पेश की है। इस पहल का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी ऐसी पहल करें तो समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव कम होगा।
विज्ञापन
समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित अभिभावकों को प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित चिकित्सा सुविधाओं में निशुल्क और रियायती लाभ देने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. पीसी सिंगला, डॉ. जीएस यादव, डॉ. वैभव गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव, डॉ. घनश्याम मित्तल, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. पूनम जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।