फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   48 lakh salesman manager

48 लाख रुपये की खाद बेचकर राशि डकारने में शामिल

Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
48 lakh  salesman manager
कोसली को-आपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में सेल्समैन द्वारा 48 लाख रुपये की खाद बेचकर राशि डकारने के मामले में सेल्समैन के बाद बुधवार को सोसायटी के मैनेजर को भी निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान मैनेजर पंचकूला मुख्यालय में हाजिरी देंगे। हैफेड के डीएम राजेंद्र ने बताया कि कोसली मार्केटिंग सोसायटी में उनके विभाग का अकाउंटेंट अमरजीत को तीन साल से बतौर मैनेजर लगाया हुुआ था। मंगलवार को मुख्य कार्यालय में जांच रिपोर्ट पहुंचने के बाद उसे निलंबित कर पंचकूला मुख्यालय में हाजरी के लिए आदेश हुए हैं । मंगलवार को ही सेल्समैन बिजेंद्र निलंबित किया गया था। इतना ही नहीं सेल्समैन व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया था।
विज्ञापन

दो जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक 48 लाख रुपये के गबन का है मामला
जानकारी के अनुसार कोसली मार्केटिंग सोसायटी के सेल्समैन बिजेंद्र की ओर से किसानों को 20 दिन के दौरान करीब 48 लाख रुपये की खादी बेचकर रसीद भी दी गई, लेकिन राशि बैंक में जमा कराने की बजाय डकार गया। बताया जा रहा है कि दो जुुलाई को मैनेजर के संज्ञान में 18 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामला 48 लाख रुपये तक पहुंच गया। विभाग की ओर से नारनौल व रेवाड़ी हैफेड डीएम की दो टीम बनाकर जांच के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को भी गुरुग्राम से आए डिप्टी रजिस्ट्रार ने सभी कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed