फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   47 companies will run in two shifts instead of three in IMT Bawal

आईएमटी बावल में तीन की बजाय दो शिफ्ट में चलेंगी 47 कंपनियां

Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
47 companies will run in two shifts instead of three in IMT Bawal
आईएमटी बावल के कंपनी संचालकों के साथ बैठक करते हुए एसई एमएल रोहिल्ला व एक्सईएन जितेंद्र ढुल। सं? - फोटो : Rewari
आईएमटी बावल में अब तीन की बजाय दो शिफ्ट में कंपनियां संचालित होंगी। शुक्रवार को बिजली निगम अधिकारियों व कंपनी संचालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि वीरवार को बावल आईएमटी स्थित 220केवी पावर हाउस का ट्रांसफार्मर जलने से 29 विदेशी व 18 देशी कंपनियों में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। ट्रांसफार्मर अगले 15 दिन में ठीक हो पाएगा, ऐसे में कंपनियों को जरूरत के हिसाब से 45 एमवीए लोड सप्लाई देना निगम के सामने चुनौती से कम नहीं था। लेकिन निगम की ओर से 36 घंटे लगातार काम करने के बाद 133केवी एचएसआईआईडीसी पावर हाउस से 30 एमवीए लोड शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन पूरा लोड नहीं मिलने से कंपनियों 24 की बजाय 18 घंटे ही चल पाएंगी।
विज्ञापन

एसई से लेकर एक्सईएन तक ने संभाला हुआ था मोर्चा
जैसे ही वीरवार को पावर हाउस फेल होने की सूूचना मिली तो गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी तक निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसई एमएल रोहिल्ला व धारूहेड़ा डिवीजन के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह ढुल ने मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों के साथ मिलकर 36 घंटे बाद 30 एमवीए का लोड कंपनियों तक पहुंचाया। हालांकि इस दौरान भी कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ, वहीं अगले 15 दिन तक दो ही शिफ्ट में काम होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे बड़ी चुनौती कंपनियों का संचालन थी। इसको देखते हुए जरूरी 45 की बजाय 30 एमवीए लोड कंपनियों को उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में कंपनियों को तीन की बजाय कुछ दिनों तक दो शिफ्ट में चलाने पर सहमति बनी है। निगम की ओर से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह ढुल, कार्यकारी अभियंता, धारूहेड़ा।
फोटो- 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed