फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   450 light poll and 55 transfarmer damage from Gale

आंधी से 450 बिजली पोल, 55 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
450 light poll and 55 transfarmer damage from Gale
आंधी से बिजली पोल ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर और खंड खोल क्षेत्र में सोमवार की शाम आए तेज तूफान में बुड़ौली पॉवर हाउस के अधीन क्षेत्र में करीब 450 बिजली के पोल टूट गए। वहीं गोठड़ा-पाली हाउस पॉवर के अधीन क्षेत्र में करीब 30 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सोमवार की शाम से क्षेत्र में बिजली पूरी तरह बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


उधर, अंधड़ ने दस दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की नींद भी उड़ा दी और वे हड़ताल छोड़कर अपने सर्कलों में बिजली बहाल करने के लिए जी-जान से जुट गए। बावल में सोमवार को करीब 12 घंटे बिजली गुल रही और और लोगों को बिजली के साथ पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों के बैटरी-इवंर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


ग्रामीण जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, रवि यादव, दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम आदि ने बताया कि बिजली के साथ सुबह से वाटर सप्लाई का पानी नहीं मिला है। जो पानी बचा कर रखा गया था, वह खत्म हो गया है। लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। आए तेज आंधी से बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाने से लोग कयास लगा रहे है कम से कम 4 दिन बिजली के दर्शन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 बिजली ट्रांसफार्मर, 150 बिजली के पोल टूटे
उधर, गोठड़ा-पाली पॉवर हाउस के अधीन आने वाले गांवों में तेज आंधी व बरसात से काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान गांव माजरा, भालखी, नांधा व गोठड़ा में हुआ है। इन गांवों में बिजली ट्रांसफार्मर, पेड़ व बिजली पोल कई जगह गिर गए। इससे इन गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एक ओर जहां माजरा की स्लेट फैक्ट्ररियों की टीन शेड दूर खेतों में जाकर गिर गई वहीं क्षेत्र में 30 बिजली ट्रांसफार्मर और 150 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए रात्रि से बिजली कर्मचारी बिजली लाइन को ठीक करने में लगे हुए है।

बावल में 12 घंटे बत्ती रही गुल
सोमवार शाम हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन तेज हवाओं के चलने से अनगिनत पेड़ सड़कों के बीच गिर गए। इससे यातायात प्रभावित रहा, तो कई जगह बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के रामकिशन यादव, धर्मबीर यादव, श्रीभगवान यादव, रिंकू यादव, मोनू, टींकू यादव, मोहित ने बताया कि तेज बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित रहा वहीं बारिश के कारण बडे़ पेड़ टूटकर सड़कों के बीच में गिरने से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली के खंभे टूट जाने के कारण करीब 12 घंटे बिजली भी गुल रही और सोमवार दोपहर बाद गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर तक भी कई क्षेत्रों में नहीं आई। बिजली व्यवस्था चरमराने से क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली एक दो दिन ओर नहीं आती है तो पेयजल समस्या एक बड़ी समस्या बन जाएगी।

 तेज आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली निगम पर पड़ा। तेज अंधड़ से क्षेत्र में जहां 300 के लगभग बिजली पोल गिर गए, वहीं 25 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग के कर्मचारी सुबह से बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वॉटर सप्लाई की बिजली लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि लोगों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े। इसके बाद डीएस और फिर एपी सप्लाई की लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
-कपूर सिंह, एसडीओ, बुड़ौली पावर हाउस----------

सबसे ज्यादा नुकसान चार गांवों में हुआ है। इस क्षेत्र में 30 के लगभग बिजली ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए, वहीं 150 के लगभग पोल टूट जाने से बिजली लाइन खराब हो गई। उन्होंने शाम तक सभी गांवों में बिजली आपूर्ति करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। ताकि जनता को परेशानियों को सामना न करना पड़े।

सुरेश कुमार, जेई, गोठड़ा-पाली पॉवर हाउस के लगभग पोल टूट जाने से बिजली लाइन खराब हो गई। उन्होंने शाम तक सभी गांवों में बिजली आपूर्ति करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। ताकि जनता को परेशानियों को सामना न करना पड़े।
सुरेश कुमार, जेई, गोठड़ा-पाली पॉवर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed