फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   42.5 degree mercury, heat wave continues to wreak havoc

Rewari News: 42.5 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में चली लू, शाम को राहत

Sat, 19 Apr 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
42.5 degree mercury, heat wave continues to wreak havoc
फोटो : 20गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जा रही ​महिलाएं। संवाद - फोटो : इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
रेवाड़ी। शुक्रवार को जिले में पूरे दिन लू चलती रही। वहीं अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दिन में लू चलने से हाल बेहाल रहा। अन्य जिलों में बारिश होने से शाम को चली तेज हवा से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 3 दिन में अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 19 अप्रैल के दौरान मौसम खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत 70 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। लोग अब कूलर, एसी फ्रिज का भी बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। अगर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है तो 80 लाख यूनिट बिजली की खपत पहुंच सकती है। गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 80 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्मी और लू से गेहूं की फसल की कटाई कढ़ाई के लिए सहायक साबित हो रही हैं। फसल के जल्द सूखने से जहां थ्रेशर से गेहूं की कढ़ाई में आसानी हो रही है। वहीं फसल से नमी भी अब गायब हो गई है। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो गेहूं की फसल की कटाई-कढ़ाई का कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने और लू चलने की संभावना है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed