फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   42 trains passing through Rewari will be cancelled, 13 will run on diverted routes

Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 42 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 13 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
42 trains passing through Rewari will be cancelled, 13 will run on diverted routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेवाड़ी से गुजरने वाली 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि 13 ट्रेनों का मार्ग परिर्वतन 20 जुलाई से होगा।

प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई ट्रेनों में दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 24, 26 व 28 जुलाई, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय ट्रेन 23, 25 व 27 जुलाई, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 20 से 27 जुलाई, दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 21 से 28 जुलाई, जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन 21 से 29 जुलाई को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 21 से 29 जुलाई, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 24 जुलाई, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 26 जुलाई, दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 25 व 27 जुलाई, जयपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 21 से 28 जुलाई, दिल्ली सराय- जयपुर ट्रेन 21 से 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीकर-दिल्ली सराय ट्रेन 25 जुलाई, दिल्ली सराय- सीकर ट्रेन 25 जुलाई, इंदौर-दिल्ली सराय ट्रेन 20 न 27 जुलाई, दिल्ली सराय- इंदौर ट्रेन 21 व 28 जुलाई, राजकोट-दिल्ली सराय ट्रेन 24 जुलाई, दिल्ली सराय- राजकोट ट्रेन 25 जुलाई, पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन 22 व 26 जुलाई, दिल्ली सराय-पोरबंदर ट्रेन 24 व 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
भुज-दिल्ली सराय रेलसेवा 25 जुलाई, दिल्ली सराय- भुज रेलसेवा 26 जुलाई, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई, दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा 23 जुलाई, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 24 जुलाई, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 27 जुलाई, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा 21 से 28 जुलाई, सातरोड- दिल्ली रेलसेवा 21 से 28 जुलाई, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, रेवाड़ी- हिसार रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा 24 से 28 जुलाई, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 21 से 28 जुलाई और दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
-------------

प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें



सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा 23 व 27 जुलाई को सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी। हावड़ा-बाडमेर ट्रेन 22 व 25 जुलाई को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।
बीकानेर-हावड़ा रेलसेवा 24 जुलाई को बीकानेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो 23 से 27 जुलाई तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।

साबरमती-दिल्ली ट्रेन 23 से 27 जुलाई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। दिल्ली- साबरमती ट्रेन 26 से 28 जुलाई तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।

जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 26 व 27 जुलाई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। भुज-बरेली रेलसेवा 25 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी और पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।

बरेली-न्यू भुज रेलसेवा जो 27 व 28 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी। भुज-बरेली रेलसेवा जो 26 व 27 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।

बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 21 से 28 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 26 व 27 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।

मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो 27 जुलाई को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। दयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी रेलसेवा जो 26 जुलाई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज- दिल्ली होकर संचालित होगी।


दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा जो 22 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed