{"_id":"6140de0b8ebc3ea75b2271fe","slug":"42-thousand-cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-rewari-news-rtk623977959","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर 42 हजार की नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर 42 हजार की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव भठेड़ा से चोर कमरों का ताला तोड़कर 42 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे, उस पर ताला लगा दिया। सुबह जब गेट नहीं खुले तो बेटे ने पिता को फोन किया, तब घटना का पता चला। चोरों ने इसके अलावा एक अन्य मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भठेड़ा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को वह अपने प्लॉट में सो रहे थे। जबकि उनके दोनों बेटे घर पर परिवार के साथ थे। दो कमरों में उन्होंने अपना सामान रखा हुआ था, उन पर ताला लगाया हुआ था। रात के समय पहुंचे चोरों ने जिन कमरों में उनके बेटे सोए हुए थे, उन पर बाहर से ताला लगा दिया। तत्पश्चात दो अन्य कमरों का लॉक तोड़कर 42 हजार रुपये नकद, सोने की 6 अंगूठी, सोने की पांच चेन व सिक्के चुरा ले गए। सुबह करीब ढाई बजे उनके बेटे का उनके पास फोन आया कि उनके कमरों के गेट नहीं खुल रहे हैं। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा तो पाया कि घर के मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है और जिन कमरों में जेवरात रखे उनके भी ताले टूटे हुए पड़े हुए थे। इसके बाद चोरों द्वारा बाहर से लगाए गए लॉक को हटाया। उनके घर के अलावा चोर गांव निवासी जयप्रकाश के घर से भी कमरों का ताला तोड़कर नकदी के साथ जेवरात चुरा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।