फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   42 teams from 12 colleges of Mahendragarh and Rewari participated in the exhibition.

Rewari News: महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के 12 कॉलेजों की 42 टीमों ने प्रदर्शनी में लिया हिस्सा

Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
42 teams from 12 colleges of Mahendragarh and Rewari participated in the exhibition.
फोटो 16अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपमंडल अधिकारी।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सतीश सैनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के 12 कॉलेजों की 42 टीमों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने किया। उन्होंने सभी मॉडलों का अवलोकन किया व विद्यार्थियों से बातचीत की। साथ ही उनकी वैज्ञानिक सोच और नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और मनोविज्ञान विषयों के विविध मॉडल प्रस्तुत किए गए। सभी मॉडल कृत्रिम बुद्धिमत्ता, औद्योगिक रसायन, जेनेटिक इंजीनियरिंग, जीन क्लोनिंग, रिमोट सेंसिंग और मरुस्थलीकरण पर आधारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. पूर्ण प्रभा डीएचईओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करती है बल्कि विज्ञान को समाजोपयोगी बनाने में भी सहायक है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी प्रतिभागियों, अध्यापक-प्रभारीगण एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed