फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहीद हरिसिंह को श्रंद्वांजलि देने के मुख्यमंत्री आज राजगढ में ---22

शहीद हरिसिंह को श्रंद्वांजलि देने के मुख्यमंत्री आज राजगढ में ---22

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
शहीद हरिसिंह को श्रंद्वांजलि देने के मुख्यमंत्री आज राजगढ में ---22

विज्ञापन
रेवाड़ी। कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए गांव राजगढ़ निवासी गर्नेडियर हरि सिंह श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार सुबह 9 बजे गांव राजगढ़ में उनके घर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे राजगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने शहीद हरीसिंह के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
शहीद जवान के गांव राजगढ़ में बुधवार को भी गमगीन माहौल रहा। हर ओर हरीसिंह की शहादत की चर्चा होती रही। हरीसिंह की पत्नी दूसरे दिन भी पति को खोने के गम में बार-बार बेसुध होती रही। कई बार चिकित्सकों को बुलाना पड़ा। बता दें कि सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला का बदला लेने के लिए गर्नेडियर हरी सिंह रविवार को अपनी बटालियन के साथ पुलवामा में आतंकियों से लोहा ले रहे थे। इस दौरान आतंकियों की गोली लगने के कारण हरीसिंह शहीद हो गए थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव राजगढ़ पहुंचा था। परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेता, सामाजिक व गैर सामाजिक संगठन के लोग पहुंच रहे है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी चंडीगढ़ से सीधे गांव राजगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहीद हरीसिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये कहा कि शहीद हरीसिंह की शहादत पर पूरे देश को नाज है। शहीद हरीसिंह के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। राजगढ़ में हेलीपेड किया तैयार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को प्रशासनिक अमला गांव राजगढ़ पहुंचा। गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन पर प्रशासन की तरफ से हेलीपेड बनाया गया है। इसके अलावा गांव में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिये सीधे सुबह 9 बजे गांव राजगढ़ पहुंचेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed