{"_id":"5bf5b7f2bdec22696469c8a8","slug":"41542830066-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत पांच गंभीर ररूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत पांच गंभीर ररूप से घायल
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी.बावल। जिले में मंगलवार रात को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार रेवाड़ी से नारनौल रोड पर मंगलवार रात को अलवर जिले के गांव मांढण निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार बाइक से गांव जा रहा था। इसी दौरान चौकी नंबर 11 के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गढ़ी बोलनी रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में डवाना नहर के समीप कार व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें करनावास निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गढी बोलनी चौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति सहित चार घायल
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बणीपुर चौक के समीप बुधवार दोपहर को एक डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादउसे में कार सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को कसौला पुलिस ने बावल सीएचसी में दाखिल कराया जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कसौला थाना पुलिस ने बताया कि रेलवे में कार्यरत उड़ीसा के राउकेला निवासी अजय कुमार उनकी पत्नी रूबी, अजय की मां निशा और कार चालक तरुण कुमार अजमेर से दिल्ली जा रहे थे। वे राजस्थान के किशनगढ़ में मार्बल पत्थरों के लिए आर्डर देने के लिए गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।