फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लिसान में अनावरण से पूर्व दो युवकों ने किया माल्यार्पण, मामला दर्ज

लिसान में अनावरण से पूर्व दो युवकों ने किया माल्यार्पण, मामला दर्ज

Fri, 09 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लिसान में अनावरण से पूर्व दो युवकों ने किया माल्यार्पण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। खोल थाना क्षेत्र के गांव लिसान में बुधवार रात को डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्थापित प्रतिमा का अनावरण करने से पूर्व गांव के दो युवकों ने माल्यार्पण कर दिया। इसके बाद अजा समाज के लोगों ने इस पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के प्रधान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान भूदेव सिंह ने बताया कि समिति और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में कुछ समय पूर्व ही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इस प्रतिमा का अभी तक अनावरण नहीं किया गया है। अनावरण नहीं होने की वजह से इस प्रतिमा को पॉलिथीन कवर से ढका हुआ है। दीपावली की रात को गांव के ही दो युवकों ने प्रतिमा के पास न केवल दीप जलाए अपितु पॉलिथीन को हटाकर माल्यार्पण कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने समिति के प्रधान को इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने इस रोष भी प्रकट किया और मामले की शिकायत खोल पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक गांव के ही नितेश व विजय कुमार है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक अजा वर्ग से ही है।
विज्ञापन


आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान भूदेव की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-अरविंद कुमार, प्रभारी डहीना चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed