फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चलती गाड़ी में लगी आग गाड़ी सहित लाखों का माल स्वाह

चलती गाड़ी में लगी आग गाड़ी सहित लाखों का माल स्वाह

Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
चलती गाड़ी में लगी आग गाड़ी सहित लाखों का माल स्वाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। महेंद्रगढ़ रोड पर बुड़ौली के समीप एक टाटा मैजिक ऑटो में रविवार सुबह को अचानक आग लग गई। ऑटो में आग लगने के बाद उसमें सवार चालक सहित तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

ऑटो चालक महेंद्रगढ़ जिला के कनीना निवासी महेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे के कनीना से राजस्थान के अलवर जिला के गांव राबड़का में आयोजित होने वाले मेले में आईसक्रीम बेंचने जा रहा था। बुड़ौली से निकलते ही कुछ ही दूरी पर जाने के बाद गाड़ी के पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने तुरंत गाड़ी को साइड में रोका और नीचे उतर गया। गाड़ी में उसका साथी देवेंद्र सिंह और एक बच्चा भी बैठा हुआ था। महेश कुमार ने बताया कि संभवत: शार्ट-सर्किट की वजह से ऑटो में आग लगी है। इसके बाद उसने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ देर में ही आग बेकाबू हो गई। जिसकी वजह से उसमें रखा डी-फ्रीज सहित आईसक्रीम और 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed