फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रोडवेज हड़ताल: सख्त हुई सरकार 22 कर्मचारियों की एस्मा में गिरफ्तारी, 22 चालक-परिचालक भी किए सस्पेंड...

रोडवेज हड़ताल: सख्त हुई सरकार 22 कर्मचारियों की एस्मा में गिरफ्तारी, 22 चालक-परिचालक भी किए सस्पेंड...

Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल: सख्त हुई सरकार 22 कर्मचारियों की एस्मा में गिरफ्तारी, 22 चालक-परिचालक भी किए सस्पेंड...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले तेरह दिन से हड़ताल पर चले रोडवेज कर्मचारियों पर सरकार ने खख्ती शुरू कर दी है। रविवार को शहर के सेक्टर-एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में धरना पर बैठे 22 हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने एस्मा के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं रोडवेज प्रबंधन ने चालक-परिचालकों पर सख्ती करते हुए 22 चालक-परिचालकों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा प्रबंधन चार निरीक्षकों सहित छह क्लर्कों को भी सस्पेंड करने की अनुंशसा की है। जिनका फैसला सोमवार को होगा। वहीं हड़ताल में शामिल एक चालक ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
शु्क्रवार रात को पुलिस ने भारतीय मजदूर संघ की रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव को एस्मा के तहत गिरफ्तार किया था। अब उनकी जमानत पर सोमवार को फैसला होगा। बड़े पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार दोपहर बाद भारी संख्या में पुलिस बल जवाहरलाल नेहरू पार्क में पहुंचा। मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल ने जैसे ही पार्क के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ाई तो धरना को समर्थन करने पहुंची कुछ महिला पदाधिकारियों ने वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। पुलिस बल बढ़ने के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों की भी संख्या कम हो गई जिसके बाद पुलिस ने धरना पर बैठे 22 कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद धरनारत कर्मचारियों को वहां हटाकर पार्क को खाली करा लिया। गिरफ्तार किए गए कर्मियों में रोडवेज के अलावा बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्लयूडी के भी कर्मचारी है। इन कर्मियों को एस्मा के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिनको कल अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस के जाने के बाद हड़ताली कर्मचारी फिर से पार्क में जमा हो गए और धरना शुरू कर दी।
विज्ञापन

दस चालकों सहित 22 को किया सस्पेंड
हड़ताल के लगातार बढ़ाने के बाद कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए रोडवेज प्रबंधन ने दस चालक और दस परिचालकों सहित दो कार्यशाला के कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए चालकों में रामअवतार, धर्मबीर सिंह, बाबूलाल, नरेंद्र कुमार, उधम सिंह, अशोक कुमार, राजपाल, कैलाश चंद, राजेंद्र सिंह, रवि कुमार के साथ परिचालक प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, महेश कुमार, अरविंद कुमार, वेदप्रकाश, कंवर सिंह, सुधीर कुमार, अमित कुमार व अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन रोहताश और सहायक कारपेंटर सोमदेव को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा हड़ताल में शामिल दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षकों के साथ दो क्लर्कों को भी सस्पेंड करने की अनुंशसा की गई है। इनके केस मुख्यालय भेजे गए हैं जिन पर सोमवार को फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


131 बसों का संचालन करके कमाए सवा सात लाख
रोडवेज प्रबंधन ने रविवार को तमाम रूटों पर बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। फिलहाल जम्मू-कटरा और पंजाब को छोड़कर चंडीगढ़ सहित राजस्थान के सभी शहरों के लिए बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। रोडवेज को रविवार को करीब सवा सात लाख रुपये की आमदनी हुई है।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी बोली- गिरफ्तारी से डर नहीं
उधर रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने रविवार को कर्मचारियों की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से रोडवेजकर्मी हार नहीं मानेंगे। कमेटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि गिरफ्तारी की बजाय सरकार इस जायज मांग को लेकर कदम उठाए ताकि समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तारी से सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है तो वह कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed