फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   41,345 applicants received happy cards, 15 thousand are yet to be distributed

Rewari News: 41,345 आवेदकों ने प्राप्त किए हैप्पी कार्ड, 15 हजार का वितरण अभी बाकी

Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
41,345 applicants received happy cards, 15 thousand are yet to be distributed
रेवाड़ी। जिले में 57,129 हैप्पी कार्ड बन कर पहुंच चुके हैं, इनमें से 41,345 आवेदकों ने अपने कार्ड प्राप्त कर लिए हैं। स्थानीय रोडवेज डिपो के पास फिलहाल 15,784 हैप्पी कार्ड और बचे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि फोन करने के बाद हर रोज लगभग 300 लोग अपना कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड स्थित विशेष काउंटर पर पहुंच रहे हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द बचे हुए हैप्पी कार्ड भी लाभार्थियों को वितरित कर दिए जाए। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों को एक साल में एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की हुई है। इसके तहत जिले के 69,500 लोगों ने आवेदन किए थे। इसके बाद स्थानीय परिवहन विभाग के पास 57,129 हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं और इनका वितरण अभी जारी है।
विज्ञापन




क्या है हैप्पी कार्ड योजना
हरियाणा हैप्पी कार्ड परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7 मार्च 2024 में शुरू की गई थी। सुविधा का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य जारी है। 41345 लोगों को कार्ड वितरित कर दिए हैं, बाकी के बचे हुए कार्ड जल्द ही लोगों को वितरित किए जाएंगे।
- देवदत्त, जीएम, रोडवेज डिपो रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed