फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   410 applications have been received so far for admission in Polytechnic

Rewari News: पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए अबतक आए 410 आवेदन

Sat, 14 Jun 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
410 applications have been received so far for admission in Polytechnic
फोटो : 2रेवाड़ी। लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन के लिए पहुंचे विद्यार्थी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों (पॉलीटेक्निक) में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए अबतक 410 आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। जिले में दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना और धामलावास में हैं। इनमें विभिन्न ट्रेड में 360-360 सीट हैं।
सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना और धामलावास में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल कोर्स में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र का सत्यापित होना जरूरी है। परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी, पिता और माता का नाम मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) में आवेदन के लिए 10वीं और 12वीं का प्रमाणपत्र आना होगा। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। 10वीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी।
दूसरी काउंसिलिंग 23 से 26 जुलाई तक होगी। 12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। पहली काउंसिलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी।
12 वीं पास विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल : 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 23 जून से 25 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा, 27 जून शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी।
30 जून सुबह 10 बजे से 3 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। 4 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट होगी। 7 जुलाई सुबह 10 बजे से 9 जुलाई शाम 5 तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।



10वीं पास विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल : 30 जून रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। 8 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। 10 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट होगी। 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।


-
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना

ट्रेड सीट
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60
सिविल इंजीनियरिंग 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 60


बहुतकनीकी संस्थान धामलावास
ट्रेड सीट
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 60

इलेक्ट्रिकल 60
मैकेनिकल 60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60

इलेक्ट्राॅनिक्स 30
इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल कोर्सेज 30

वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed