{"_id":"6596eb3b178a7b77e90431b6","slug":"4-new-cell-coordinators-of-haryana-rajput-pratinidhi-sabha-appointed-rewari-news-c-198-1-rew1001-8223-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के 4 नए प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के 4 नए प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त
Thu, 04 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में एक प्रभावी सामाजिक संगठन खड़ा करने की दिशा में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने 4 नए प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त किए हैं।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ एवं पीजीआई में सीनियर चिकित्सक रहे मेडिकल सर्जन डाॅ. जसबीर सिंह परमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह राणा को विधि प्रकोष्ठ, हरियाणा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आदर्श वीना को शिक्षा प्रकोष्ठ तथा उद्यमी महेश राघव एडवोकेट को बिजनेस कंसल्टेंसी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इससे पूर्व 10 विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं।
सभा के इतिहास एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में 19 जनवरी को प्रदेशभर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 427वीं पुण्यातिथि पर आयोजन किए जाएंगे।